टीकमगढ़। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया प्रधान जिला न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य आतिथ्य में 05 जून 2023 से 11 जून 2023 तक पर्यावरण एवं संरक्षण सप्ताह तक पंच ज अभियान के तहत साप्ताहिक पर्यावरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है इस असवर पर दिनांक 10.06.2023 को बड़ातालाब, प्रतापेश्वर घाट टीकमगढ़ के घाटों पर साफ-सफाई तथा जागरूकता हेतु विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में माननीय हितेन्द्र सिंह सिसौदिया, प्रधान जिला न्यायाधीष,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तालाब के घाटों की साफ-सफाई करते हुए जनसामान्य को बताया कि जल है तो कल है इस संसार में सभी प्राणियों को जीवित रहने के लिए जल की अत्याधिक जरूरत पड़ती है पर वर्तमान में बढ़ती जनसंख्या के लिए जल सीमित ही रह गया है इसलिए हमें जल संरक्षण की जरूरत है। जल ही जीवन है ये कहावत आपने सुनी ही होगी। ये कहावत ही नहीं बल्कि सच्चाई है, जल के बिना जीवन संभव ही नहीं है वर्तमान समय में जल का सबसे बड़ा स्रोत नदिया एवं तालाब है इसलिए हमें जल के संरक्षण के लिए नदियों और तालाबों को संरक्षित करना होगा। बढ़ती जनसंख्या को जल की अत्याधिक जरूरत पड़ रही है और वर्तमान में जल का स्तर बहुत सीमित पड़ रही है, वर्तमान में जल का स्तर दिनो दिन कम होता जा रहा है इसलिए हमें तालाब एवं नदियों के एवं घाटों को स्वच्छ रखना है, नदियों व उनके घाटांे पर गंदगी न डाले और न ही पशुओं को नहलवाये तथा घाटों पर
अनावश्यक पदार्थ एकत्रित न होने दे। उक्त कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अपर सत्र न्यायाधीश माननीय विनोद कुमार पाटीदार, न्यायाधीष माननीय संगम सिंह, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, सब इंजीनियर विजय सोनी, श्रीमती अंजली शुक्ला, स्वच्छता शाखा प्रभारी हर्ष दीक्षित विधिक सहायक कैलाश नारायण मिश्रा एवं दीपेश कुमार जैन, नगर पालिका के सफाईकर्मी एवं सामान्यजन उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

