टीकमगढ़। एक बड़ी ही दुख भरी खबर है नगर के पुरानी नजाई मोहल्ले में निवासरत अजय द्विवेदी, दुष्यंत द्विवेदी, प्रदीप द्विवेदी, शैलेश द्विवेदी हल्के, कमलेश्वर द्विवेदी टिंकू की माता श्री शांति द्विवेदी का बीते 09 जून 2023 शुक्रवार के दिन आकस्मिक निधन हो गया है उनकी अंतिम शव यात्रा नगर के नजदीक बानपुर रोड पर स्थित मुक्तिधाम पर शाम 06 बजे ले जाई गई जहां उन्हें पंचतत्व में विलीन किया गया इस अवसर पर नगर के गणमान्य जनों सहित भारी संख्या में लोगों ने पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। शांति द्विवेदी बड़े ही सरल स्वभाव और हंसमुख स्वभाव से जानी जाती थी जो सदैव परोपकार के कार्यों में रुचि रखतीं थीं उनके आकस्मिक निधन से लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं वह करीब 88 वर्ष की थीं। उल्लेखनीय है कि शांति द्विवेदी स्वर्गीय शिक्षाविद ,साहित्यकार एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डाॅ.कैलाश बिहारी द्विवेदी दद्दा की धर्मपत्नी थीं जिनका आकस्मिक निधन हो गया जहां लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार को इस संकट की घड़ी में ईश्वर से साहस प्रदान करने की प्रार्थना की है और स्वर्गीय शांति द्विवेदी की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से कामना की है। हमारा नर्मदा समय न्यूज़ ग्रुप भी स्वर्गीय शांति द्विवेदी की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना कर रहा है और उनके परिवार को इस संकट की घड़ी में साहस प्रदान करने की भी ईश्वर से कामना कर रहा है।

