टीकमगढ़ । ब्लाक काग्रेस कमेटी कार्यलय में यादवेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री म.प्र शासन के मुख्य अतिथ्य में 10 जून 2023 शनिवार के दिन एक माहत्वपूर्ण बैठक आयेजित की गई जिसमें अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी की महासचिव श्रीमति प्रियंका गॉधी की जबलपुर मे होने जा रही सभा को सफल बनाने के लिये प्रदेश काग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल नाथ के आदेश का पालन करते हुऐ टीकमगढ विधान 43 से यादवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में काग्रेसी जबलपुर पहुच कर सभा कामयाब ओर सफल बनायेगें। इस बैठक के दौरान उपास्थित काग्रेस जनों मे यादवेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री म.प्र.शासन, सूर्य प्रकाश मिश्रा सचिव प्रदेश काग्रेस कमेटी, डा.इसरार मुहम्मद अध्यक्ष ब्लाक काग्रेस कमेटी, तुलाराम लोधी, पुष्पेन्द्र सिंह यादव, अरविन्द्र खटीक ,लक्ष्मन रैकबार, अनीस अहमद पार्षद ,राम कुमार यादव पार्षद , राजीब जैन, जावेद खान , रज्जाक अली शाह,प्रतूष पाठक प्रवक्ता सहित कई काग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

