टीकमगढ़। जिले में आज जिला मुख्यालय एवं जिले में सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के शुभारंभ का कार्यक्रम हर्षोल्लास तथा समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यातिथ्य में जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया जहां से मुख्यमंत्री श्री चौहान बहनों से संवाद कर सिंगल क्लिक द्वारा लाड़ली बहनों के खातों में एक-एक हजार रूपये की राशि अंतरित हुई। टीकमगढ़ जिले की 2,02,383 लाड़ली बहनों के खाते में एक-एक हजार रूपये अंतरित हुये।
टीकमगढ़ जिले में शाम को नजरबाग प्रांगण में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीकमगढ़ विधायक राकेश गिरी , जनप्रतिनिधि, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी एवं अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर तथा कन्या पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ सिद्धार्थ जैन, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, संयुक्त कलेक्टर संजय जैन, तहसीलदार टीकमगढ़ आरपी तिवारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती रचना बुधौलिया, सहायक संचालक डॉ. ऋजुता चौहान सहित संबंधित अधिकारीगण, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, बड़ी संख्या में लाड़ली बहनें तथा नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

