टीकमगढ़ । दिनांक 10 जून2023 से 13 जून 2023 तक भा 66 वीं राष्ट्रीय शालेय बालिका अन्डर 19 फुटबॉल
प्रतियोगिता आयोजित भोपाल में हो रही हैं। इस प्रतियोगिता में टीकमगढ़ की कु वन्दना यादव पिता
सिताराम यादव का चयन हुआ है। कु॑• बन्दना यादव ने इससे पहले खेलो इण्डिया नेशनल गेम्स फुटबॉल जोकि वालाघाट में आयोजित हुआ था उसमें ब्रान्ज मेडल प्राप्त किया था। कु बन्दना यादव उससे पहले कई बार राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भाग ले चुकी हैं। आप विगत आठ वर्षा से जिला खेल प्रशिक्षक अनूप मंडल के पास पुलिस लाईन खेल परिसर में प्रशिक्षण ले रही है। उनके चयन पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एस० डी० अहिरवार, जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी अति पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, रोहित काशवानी पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं शहर के खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

