इटारसी : क्षेत्रीय सांसद राव उदय प्रताप सिंह ने स्थानीय विधायक डॉ.सीतासरन शर्मा के साथ संपर्क से समर्थन कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों से मुलाकात की । इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सफलतम 09-वर्ष पूर्ण करने के उपलक्ष्य में “संपर्क से समर्थन” कार्यक्रम में यादव समाज के पदाधिकारियों, वरिष्ठ चिकित्सक अनिल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार चंद्रकांत अग्रवाल एवं वरिष्ठ इंजीनियर भरत वर्मा से सौजन्य भेंट कर संपर्क किया ।
उक्त अवसर पर जिला प्रभारी सीमा सिंह, लोकसभा प्रभारी संपत मूंदणा, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे, अध्यक्ष नगर पालिका पंकज चौरे, जिला महामंत्री मुकेश मैना, जिला उपाध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, जिला कार्यक्रम प्रभारी संदेश पुरोहित, सहप्रभारी शैलेंद्र दीक्षित, नगर मंडल अध्यक्ष जोगिंदर सिंह, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण राहुल सोलंकी, डॉ.नीरज जैन, राजा तिवारी, राहुल चौरे, हन्नु बंजारा सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।

