टीकमगढ़। कलेक्ट्रेट कार्यालय मे कार्यालयों के बाहर आसपास कई जगह इस तरह की गंदगी जमी हुई है कि उसकी बदबू से दफ्तरों में बैठने वाले कर्मचारी परेशान है जिला जनसंपर्क कार्यालय ,जिला कोषालय कार्यालय से लगी बाहर की दीवाल तरफ दीवाल के किनारे गंदगी का अंबार है जहां कचरा सड़ रहा है और इसकी बदबू दफ्तरों में बैठने वाली कर्मचारियों को आती है जिसके चलते दफ्तर में काम करने वाले कर्मचारी परेशान हैं। जिला जनसंपर्क कार्यालय ,जिला कोषालय के
पास जो दीवाल बाहर की ओर से बनी हुई है उससे सटा हुआ इतना कचरा पड़ा हुआ है कि वह सड़कर बदबू दे रहा है वहीं पर जनसुनवाई कक्ष भी है जिला प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए और इस प्रकार के हालातों पर त्वरित कार्यवाही कर कार्यालयों के आसपास साफ-सफाई कराना चाहिए हालाकि जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में कार्यालयों के आसपास ऐसे कई स्थान हैं जहां कचरे का अंबार नजर आता है।

