टीकमगढ़। बारिश का मौसम आने वाला है नगर में जगह-जगह बारिश के मौसम में नालियों का पानी ओवरफ्लो होकर लोगों के घरों में भरता है तो वही नगर में कुछ -एक नालियां जिनके पानी की निकासी सही नहीं है उनसे ओवरफ्लो पानी सड़कों पर बहता है जो लोगों के घरों में भी ज्यादा है बारिश के पूर्व नगर प्रशासन को इस ओर ध्यान देना होगा और ऐसे स्थानों को चिन्हित कर उन्हें अभी से सुधार कराना होगा जिससे कि आगामी बारिश के मौसम में किसी भी जगह इस प्रकार के हालात ना बन सके। वहीं दूसरी ओर महेंद्र सागर तालाब के बण्डा नाले की सफाई की मांग भी लोगों ने की है क्योंकि बण्डा नाले मे जगह-जगह कचरे का अंबार है और यही कचरा बारिश के मौसम में दिक्कत पैदा करता है और नाली नाले को चोक कर देता है जिससे ओवरफ्लो होकर पानी लोगों के घरों में जाता है नगर वासियों ने बण्डा नाला सहित एसीं नालियां जिनकी पानी की निकासी सही नहीं है उन्हें ठीक कराने उनकी साफ-सफाई कराने आदि की मांग नगर प्रशासन से की है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

