टीकमगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार में भाजपा सरकार को 9 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र में दो दिवसीय 12 एवं 13 जून 2023 को प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, क्षेत्रीय सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार एवं सांसद प्रिया सेठी की आतिथ्य में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है। ये विभिन्न कार्यक्रम टीकमगढ़ लोकसभा क्षेत्र की सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित होंगे । इन कार्यक्रमों में दिनांक 12 जून को सर्वप्रथम 10 बिजावर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन, 12 बजे छतरपुर में व्यापारी वर्ग सम्मेलन, 2.30बजे नौगांव में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, 05 बजे जतारा में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन, 07 बजे बल्देवगढ़ में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ परिचर्चा, एवं 13 जून को टीकमगढ़ में 9 बजे संपर्क से समर्थन, 10 बजे प्रेस वार्ता, 11.30 बजे सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मीट, 2.30 बजे पृथ्वीपुर में लाभार्थी सम्मेलन, 05 बजे ओरछा में संपर्क से समर्थन और 06.30 विकास तीर्थ का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान मुरलीधर राव प्रदेश प्रभारी और केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार के साथ पार्टी जिला अध्यक्ष, स्थानीय विधायक, अन्य जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।उक्त जानकारी महा जन सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक विवेक चतुर्वेदी ने भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल द्विवेदी के हवाले से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

