टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने फरारी,इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना बम्हौरी कला पुलिस द्वारा प्रकरण क्रमाक 472/19 धारा 25 (बी) आर्म्स एक्ट में फरार चल रहे 2000 रुपये के इनामी स्थाई बारन्टी मुन्नीलाल पिता दयाराम कुशवाहा निवासी बेरबई थाना टहरौली जिला झांसी (उत्तर प्रदेश) को दिनाँक 11/06/2023 को ग्राम गुवावली धामना थाना टेहरका जिला निवाङी से गिरफ्तार किया । जिसे न्यायालय जतारा में पेश किया गया।
उक्त इनामी स्थाई बारन्टी की गिरफ्तारी में उनि. रश्मि जैन थाना प्रभारी बम्हौरी कला, प्रआर 156 शैलेन्द सिंह परिहार, आर 350 कमल सिंह सेंगर, आर 549 संगम नायक की विशेष भूमिका रही।

