टीकमगढ़ । बाल श्रम दिवस के उपलक्ष में 12 जून 2023 सोमवार के दिन विभिन्न विभागों के संयुक्त तत्वाधान में नगर के स्थानीय नजरबाग प्रांगण से बाल श्रम रोकने को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए एक रैली का आयोजन किया गया यह रैली बाजार के मुख्य चौराहों और मुख्य रास्तों से गुजरती हुई जिला अस्पताल के समीप पहुंची जहां जिला अस्पताल चौराहे पर एक शिविर लगाकर भी लोगों को इस ओर जागरूक किया गया कि बाल श्रम अपराध है और बाल श्रम ना कराएं 14 वर्ष तक के बच्चों को श्रम से दूर रखें और सभी प्रकार के बाल श्रम को रोकें। ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सचिव राजकुमार अहिरवार ने बताया कि पुलिस विभाग श्रम विभाग जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आदि के संयुक्त तत्वाधान में बाल श्रम रोकने के लिए यह जागरूकता रैली निकाली गई और शिविर लगाकर लोगों को इस ओर जागरूक भी किया गया श्री अहिरवार ने बताया कि आगामी 20 जून 2023 तक इस प्रकार के शिविर लगाकर लोगों को इस ओर जागरूक किया जाएगा जहां गांव गांव में लोगों को जागरूक किया जाएगा और बाल श्रम रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

