टीकमगढ़ । दिनांक 12 जून 23 को कुंडेश्वर क्षेत्र के संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अस्तोंन में कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार हार्डफुलनेश के तहत संकुल प्राचार्य बलराम यादव के निर्देशन में जिला प्रभारी घनाराम प्रजापति ,प्रशिक्षिक डॉक्टर कमलेश राय, प्रशिक्षिक कैलाश मिश्रा के मार्गदर्शन में ध्यान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संकुल के सभी शिक्षको ने सहभागिता की कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के पूजन से की गई । हार्डफुल नेश जिला प्रभारी घनाराम प्रजापति ने कहा कि तनाव मुक्त जीवन के लिऐ हमे ध्यान करना जरूरी है ध्यान से हम परमात्मा के सम्पर्क में जा सकते है हम अनुभव करते है कि परमात्मा है हमारा मन शांत रहता है इस लिये हमें कम से कम 30 मिनिट प्रति दिन ध्यान करना चाहिए । अन्त में सभी का आभार सकुंल प्राचार्य बलराम यादव ने किया इस अवसर पर मुख्यरूप से सुरेन्द्र सिंह भदौरिया, सी ऐ सी खेमराज माझी, सुनील ,पुष्पेंद्र सिंह बुन्देला, नरेन्द्र विक्रम सिंह, सूर्यप्रकाश पस्तोर, धीरज मिश्रा, ब्रजेश यादव,प्रेमचंद प्रजापति रधुवीर यादव सादिक मोहम्मद, नरेंद्र अहिरवार, शाबिर मोहम्मद, व्रजलता चौहान, वन्दना भदौरिया चंद्रकुमारी पटेरिया मुख्य रूप से उपस्थित रही ।

