टीकमगढ़। लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत छतरपुर में आगामी विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर एक महत्वपूर्ण कार्यकर्ता संवाद का कार्यक्रम 11 जून 2023 रविवार के दिन अम्बेडकर भबन ऑडिटोरियम छतरपुर में हुआ इसी के साथ 25 जून 2023 को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंतमान मोदी सरकार की तानाशाही के खिलाफ ग्वालियर में एक महारैली करने वाले है जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं औऱ जन्ताजनार्दन को कार्यक्रम के मुख्यअतिथि पंजाब बटाला से विधायक औऱ मध्यप्रदेश के सहप्रभारी शेरे कल्सी ने आमंत्रित किया औऱ मध्यप्रदेश में ही नही देश मे हो रहे नेताओँ के बड़े बड़े घोटालो के विषय मे बताया साथ ही जिस प्रकार से मोदी सरकार ने दिल्ली की चुनी हुई सरकार के खिलाफ अध्यादेश लाने का काम किया है ये लोकतंत्र की हत्त्या है मध्यप्रदेश के सचिब अमित भटनागर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा ये मामा सरकार गरीबो की सरकार नही बल्कि बड़े बड़े उधोगपतियों की सरकार है लोकसभा प्रभारी दीलीप शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संवोधित किया इसी के साथ टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने कार्यकर्ताओं को संवोधित करते हुए कहा चंद वेईमान लोगो ने समुंदर जितने ईनामदार लोगो पर अत्याचार करने का उनके अधिकारों को दवाने का का शोषण करने का काम किया है अब समय गया है पूरे देश मे ईमानदार लोग इकठ्ठे हो रहे हैं।अपनी बात को कहते हुए उन्होंने कहा इस देश मे पैसे की कमी नही है कमी है तो सिर्फ नियत और ईमानदारी की कमी है जो काम दिल्ली मे हो सकता है पंजाब में हो सकता है तो हमारा मध्यप्रदेश क्यो पीछे है जहाँ दिल्ली सरकार का बजट 76800 करोड़ रुपया है वही हमारे मध्यप्रदेश का बजट भी दिल्ली से चार गुना से ज्यादा है 3 लाख 14 हजार करोड़ रुपया बजट है हमारे मध्यप्रदेश को तो पैसे की कमी नही है इस देश मे सिर्फ नियत और ईमानदारी की कमी है क्योकि दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की एक ईमानदार सरकार है वही हमारे मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की भ्रस्ट सरकार है 2023 में इन सभी भ्रस्टाचारियो पर आम आदमी की झाड़ू चलेगी। इस कार्यक्रम के अवसर पर जिलाअध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी, पिछडा़वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष सियाराम रजक ,व्यपार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष राजकुमार जैन ,लोकसभा टीकमगढ़ के सयुंक्त सचिव राजेश वंशकार, टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नितिन जैन ,चंद्रप्रकाश विश्कर्मा ,रवि चढ़ार ,हमीद खान ,सर्किल पर प्रभारी इदरीश अली खान ,विकाश जैन, जाहर सिंह लोधी एवं टीकमगढ़ जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रेस को यह तमाम जानकारी आम आदमी पार्टी के टीकमगढ़ जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि छतरपुर में आयोजित आप पार्टी के इस कार्यक्रम में आप पार्टी के नेताओं ने प्रदेश की राज्य सरकार और केंद्र सरकार पर तमाम आरोप लगाए और खरी खोटी सुनाते हुए अपनी बात जनता तक पहुंचाई।