टीकमगढ़ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले के थानों में पदस्थ बाल कल्याण अधिकारियों एवं विशेष किशोर पुलिस इकाई के अधिकारी, कर्मचारियों का बाल अधिकार और बाल संरक्षण किशोर न्याय अधिनियम, पास्को एक्ट आदि विषय पर एक दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन दिनांक 10.06.2323 को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम द्वारा बाल संरक्षण किशोर न्याय अधिनियम, पास्को एक्ट संबंधी विषय पर व्याख्यान दिया गया, एसडीओपी प्रिया सिंधी द्वारा बालक एवं बालिकाओं के पुलिस व्यवहार कैसा होना चाहिए उस उस संबंध में बताया गया, एडीपीओ श्रीमती नर्मदांजली दुबे द्वारा पाक्सो एक्ट के प्रकरणों की विवेचना में सावधानियों के संबंध में बताया गया, श्री भरत भूषण झा विधि सहपरिविक्षा अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई एवं पूरन सिंह राजपूत सदस्य किशोर न्याय बोर्ड द्वारा बाल अधिकार और बाल संरक्षण एवं बालिकाओं के अधिकारों संबंधी जानकारियां तथा किशोर न्याय अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई।

