टीकमगढ़। जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में जनपद पंचायत भवन के मरम्मत एवं शौचालय निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक राकेश गिरी का जनपद सीईओ सहित कर्मचारियों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। इसके बाद विधायक राकेश गिरी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित जनप्रतिनिधियों के साथ विधि-विधान से 9 लाख 99 हजार रुपए की लागत राशि से जनपद पंचायत भवन की मरम्मत एवं शौचालय निर्माण कार्य का विधि विधान से भूमि पूजन किया। इस दौरान विधायक राकेश गिरि ने बताया कि आज जनपद पंचायत परिसर में जनपद पंचायत भवन की मरम्मत एवं शौचालय निर्माण हेतु पूजन किया गया है। यह कार्य 9 लाख 99 हजार रुपए की लागत किया जाएगा। जिसे जल्द ही पूर्ण करा दिया जाएगा। इस अवसर पर जनपद सीईओ आशीष अग्रवाल, जनपद उपाध्यक्ष ललित अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि पंकज प्रजापति,मोनू मोनू विश्वकर्मा, पूर्व सरपंच रामस्वरूप यादव दद्दा,सहित सरपंच सचिव जनपद सदस्य एवं अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

