टीकमगढ़ । पीसीसी डेलीगेट एवं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव,सहित युवा नेता समाजसेवी व कांग्रेस के जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव मध्यप्रदेश कांग्रेस के ऐतिहासिक विजय शंखनाद 2023 एवं कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी की महासभा जबलपुर में सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश किसान कांग्रेस के उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव व युवा नेता कुंवर पार्थ सिंह जूदेव टीकमगढ़ से जबलपुर पहुंचे जहां उन्होंने श्रीमती प्रियंका गांधी की सभा को सुना और इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

