टीकमगढ़। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक रोजाना की तरह नगरपालिका कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने समस्याऐं लेकर आए हुए लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निराकरण को लेकर संबंधित नगर पालिका के कर्मचारियों को निर्देशित किया। वैसे भी नगरपालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक जितने समय कार्यालय में बैठते हैं उतने समय केवल विभाग के कार्य और जन समस्याओं को ही सुनते हैं और लगातार उनकी यह कार्यप्रणाली और सोच बनी हुई है कि अधिक से अधिक लोगों को नगरपालिका की जन हितेषी योजनाओं का लाभ लोगों मिल सके। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक लगातार लोगों की जन समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निराकरण कराने के लिए दृण संकल्पित है।

