
बबलू निरापुरे आमला
आमला।।ग्राम पंचायत बारंगवाड़ी के ग्राम भूरकाल ढाना में ग्रामीणों की सूचना पर सामाजिक कार्यकर्ता एवम आम आदमी पार्टी यूथ विंग के जिला उपाध्यक्ष संदीप खातरकर द्वारा पुलिया निर्माण कार्य का जायजा लिया गया और ग्रामीणों के साथ पुलिया निर्माण से संबंधित कार्यों पर चर्चा की गई। चर्चा के दौरान ग्रामीणों के द्वारा गांव की समस्या से अवगत कराया गया।

जिसमें प्रमुख समस्या वहा पर पीने के पानी की है। अभी तक शासन की नल जल योजना का लाभ नहीं दिया गया। साथ ही गांव तक पहुंचने के लिए मुख्य मार्ग से कोई पक्की सड़क नहीं है जिससे ग्रामीणों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है, जिसके कारण शिक्षक समय पर नहीं आते है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि प्राथमिक शाला में केवल दो रूम है और एक शिक्षिका है जो सुबह 11:30 आती है और दोपहर 3:00 बजे चली जाती है। जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सड़क ना होने की वजह से 100 डायल, एंबुलेंस 108 नहीं पहुंचने के कारण लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता हैं। दिलचस्प बात यह है बारिश के दिनों में वहा के लोगों को 4 महीनों का राशन एक साथ भरना पड़ता है। इस बीच उपस्थित आम आदमी पार्टी यूथ विंग के

जिला उपाध्यक्ष संदीप खातरकर, सुधीर चौकीकर और ग्राम भुरकाल ढाना से ग्रामीण सुगनलाल वाडिवा , लखन उईके , सदाराम भलावी, बबलु धुर्वे, चिक्कू कवडे, मनक भलावी, नान्हू कुमरे,जयराम भलावी, पिंन्टू परतें, दसरथ भलावी, नत्थू कुमरे, समरलाल वाडिवा, सन्नू उईके, गम्पी परतें, निवेश धुर्वे,अशोक कवडे, बाबुलाल कवडे, मनेश वाडिवा, पंकज उईके, कैलाश वाडिवा, पुरण यादव, नाबू धुर्वे, सम्पतराव परतें, मुन्ना आहके,गजाराम परतें, मंतोष आहके, बंटीश भलावी, चैतु कवडे, सुभाष आहके, राघु आहके, बबलु आहके, अर्जुन भलावी, परबत धुर्वे, विनोद उईके, लक्ष्मण आहके, अजय उईके, लक्कू उईके, सुंजीलाल उईके, बाला भलावी, हरीराम उईके, गनसू उईके, गणेश आहके , कलवंती उईके, गणेशी उईके, सनीया वाडिवा , सकुनतला भलावी, लक्ष्मी भलावी मंझली कवडे , सावित्री परतें, फुन्दो भलावी , साविता उईके, रजंती उईके, सुशीला भलावी, सावली वाडिवा कमला वाडिवा, कलेशिया भलावी, जुगमति भलावी , बलस उईके, धुन्धा वरकड़े एवम अन्य ग्रामवासीगण उपस्थित रहे।
