टीकमगढ । पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी अति0 पुलिस अधीक्षक सीताराम के निर्देशानुसार प्रदेश में हो रही सडक दुर्घटनाओं को रोकने के लिये जिला स्तर पर शराब पीकर बाहन चलाने वाले चालकों के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक पूर्णिमा मिश्रा व यातायात स्टाप के द्वारा चकरा तिगैला के पास शराब पीकर बाहन चलाने वाले चालकों की चैकिंग की जा रही थी इसी दौरान चालक दिनेश पिता धनश्याम कुशवाहा निवासी ग्राम साडूमर थाना मडावरा जिला ललितपुर, 2- विशाल पिता मुन्नालाल यादव निवासी अनंतपुरा थाना देहात टीकमगढ, 3- संतोष पिता भैयालाल अहिरवार निवासी कुवंरपुरा थाना कोतवाली टीकमगढ जो कि शराब पीकर बाहन चला रहे थे उक्त तीनो चालकों के विरूद्व चालान मान्नीय न्यायालय पेश किये गये न्यायालय द्वारा विभिन्न धाराओं में चालानी कार्यवाही की जाकर प्रथक-2 10500 रूपये समन शुल्क बसूल किया गया कुल 31500 रूपये जुर्माना बसूला गया सम्पूर्ण कार्यवाही के दौरान प्र0आर0 259 सईद मुल्ला, प्र0आर0 111 शकील खान, आर0 162 अरविंद्र कुमार, आर0 550 मोहित शर्मा, आर0 559 अवधेश यादव, आर0 415 आदित्य द्विबेदी आदि उपस्थित रहे।

