टीकमगढ़।दिनांक 21.05.2023 को फरियादी (व्यापारी) सुनील कुमार साहू पिता कैलाश साहू निवासी पृथ्वीपुर का मोहनगढ़ मार्केट में अपने उधारी के पैसो की उगाई कर अपने साथी बीरेन्द्र यादव के साथ मोटरसाईकिल से मोहनगढ़ से टीकमगढ़ तरफ जा रहा था तभी दरगांयखुर्द के आगे पटैया नाला के पास में तीन अज्ञात व्यक्तियो द्वारा उक्त व्यापारी की मोटरसाईकिल रोककर उससे पैसो का एक बैंग जिसमें 11,000 रूपये, भाई की शादी के निमंत्रण कार्ड एवं मोटरसाईकिल के कागजात रखे थे, छीनकर ले गये, उक्त फरियादी की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक- 120/2023 धारा 392 भादवि0 का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में लूट के अज्ञात आरोपियों की घरपकड़ कार्यवाही करने हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में टीम गठित की गई थी लूट के चार आरोपियो को पूर्व मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टीकमगढ़ पेश किया जा चुका है। जो न्यायिक अभिरक्षा में है। मामले सदर के शेष फरार आरोपी शशि राजा बुन्देला पिता साहब सिंह बुन्देला निवासी बरौदाडांग थाना बार जिला ललितपुर को थाना मोहनगढ़ पुलिस द्वारा आज दिनांक 13.06.2023 को अभिरक्षा में लिया जाकर पूछताछ की गई जिसने पूछताछ पर बताया कि यह व्यापारियो की रेकी कर लूट करने की योजना बनाता था। उक्त आरोपी शशि राजा बुन्देला पिता साहब सिंह बुन्देला उम्र 22 साल निवासी बरौदाडांग थाना बार जिला ललितपुर द्वारा घटना में प्रयुक्त किये कट्टा, कारतूस एवं नगदी जप्त कर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
उपरोक्त फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक नसीर फारूकी, उनि0 संदीप चौधरी, सउनि नंदकिशोर सौर, प्र0आर0 सनिल शर्मा, प्र0आर0 शैलेन्द्र चौधरी, प्र०आर० ताजुद्दीन खांन, आर0 सुनील कुमार, आर0 सत्येन्द्र राजपूत, आर0 रजित दांगी, आर0 दीनदयाल रजक एवं सायबर सेल प्रभारी मयंक नगाईच, प्र0आर रहमान खान का सराहनीय योगदान रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

