टीकमगढ़।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ सीताराम तथा डीएसपी महिला शाखा सुश्री प्रिया सिंधी के नेतृत्व में टीकमगढ़ जिले में जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों की समान सहभागिता से ही किया जा सकता है। अतः महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिये आवश्यक है कि समाज में लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरुक किया जाए, बल्कि उन्हें संवेदनशील बनाया जाकर पूर्वाग्रह मुक्त सकारात्मक व्यवहार विकसित किया जाए। महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु *अभिमन्यु* जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है।, इसके अंतर्गत जिले के प्रमुख स्थानों पर “अभिमन्यु” सेल्फी पाइण्ट लगाकर पंपलेट आदि वितरित किए गए। उक्त कार्यक्रम के दौरान एनजीओ ग्रामीण स्वावलंबन समिति के सदस्यगण, नागरिक एवं पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।

