टीकमगढ़। दिनांक 13.06.2023 पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा थानों में रखे जप्त एवं लावारिश वाहनों के निराकरण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। इसके अंतर्गत टीकमगढ़ जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं उनके प्रधान आरक्षक लेखकों को बताया गया कि जप्त एवं लावारिश वाहनों की सर्वप्रथम इंजन नंबर एवं चेसिस नंबर से वाहन मालिकों के वास्तविक स्वामियों का पता लगाकर उन्हें सुपुर्द किए जाने की प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण करें और ऐसें वाहनों जैसे आवकारी अधिनियम ,पशुक्रूरता अधिनियम जैसे अपराधों में जप्त वाहनों को राजसात कराने एवं नीलामी कराए जाने की प्रक्रिया किस प्रकार पूर्ण करें के संबध में बताया गया। साथ ही सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा कर इन्हें अधिक से अधिक संतुष्टि पूर्ण बंद करवाने हेतु निर्देशित किया। तथा थाना प्रभारियों को लंबित चालानों को पेश करने में आ रही समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के संबंध में दिशानिर्देश देकर पिछली अपराध समीक्षा बैठक में लंबित चालानो की संख्या से आगामी अपराध समीक्षा बैठक में प्रत्येक थाने को 50% करने कमी करने हेतु निर्देशित किया गया।
अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़ सुश्री प्रिया सिंधी, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम, रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय सहित टीकमगढ़ जिले के समस्त थानों के थाना प्रभारी तथा पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

