टीकमगढ ।दिनांक 13/05/23 को फरियादी राहुल अहिरवार पिता नन्नूलाल अहिरवार उम्र 18 वर्ष निवासी टपरियन चौहान थाना पलेरा ने थाना आकर दो अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा प्रार्थी की मोटर साइकिल ग्लैमर क्रमांक MP 36 MB 7712 एवं वीवो कंपनी का काले रंग का मोबाइल एवं 1500 रुपये लूट कर ले जाने के सबन्ध में रिपोर्ट किया जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना हाजा पर अपराध क्रमांक 122/23 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम एवं एसडीओपी सुश्री प्रिया सिंधी के मार्गदर्शन में लूट के अज्ञात आरोपियो की धरपकड़ कार्यवाही करने हेतु प्राप्त निर्देशों के पालन में टीम गठित की गई थी लूट के 01 आरोपी सोबरन उर्फ रण्डो राजा को पूर्व मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय टीकमगढ़ पेश किया जा चुका है। जो न्यायिक अभिरक्षा में है। मामले सदर के शेष फरार आरोपी चन्दू लोधी पिता कूरा लोधी निवासी गुजरातन थाना कुङीला जिला टीकमगढ का वक्त घटना से लगातार फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी हेतु आस – पास व संभावित स्थानो पर हरसंभव तलाश कर सतत प्रयास किये गये। मामले के फरार आरोपी चन्दू लोधी निवासी गुजरतान की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा 3000 रुपये का इनाम उदघोषित किया गया जो इनामी / फरार आरोपी चन्दू पिता कूरा लोधी उम्र 28 साल निवासी गुजरतान थाना कुङीला को थाना कुङीला पुलिस द्वारा दिनांक 13/06/2023 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय जे. आर. पर पेश किया गया।
उपरोक्त आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक मनोज द्विवेदी, आर. 492 नीरज, आर. 159 देशराज, आर. 726 गिरजेश, आर.216 अनिल महेडिया का सराहनीय योगदान रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

