टीकमगढ़। बीते 04 दिनों से शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी और शहर गंदगी में तब्दील हो गया था इसका मुख्य कारण यह था कि बीते 4 दिनों से सभी सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर लामबंद हो गए थे और हड़ताल पर चले गए थे जब शहर में सफाई के हालात बिगड़े तब नगर पालिका अध्यक्ष सीएमओ और पार्षदों ने इस ओर गहरी चिंता जताई और कर्मचारियों के हितों को लेकर आपसी चर्चाएं हुई जहां बुधवार के दिन जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी की मौजूदगी में नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सीएमओ श्रीमती गीता माझी और नगर पालिका के पार्षद गणों के बीच एक बैठक आयोजित हुई और इस बैठक में सफाई कर्मचारियों की मांगों को जायज मानते हुए स्वीकार कर लिया गया जहां इस मौके पर करीब 80 सफाई कर्मचारियों को कलेक्टर रेट पर किया गया है और 121 कर्मचारियों को प्रतिमाह 500 रुपए की वेतन वृद्धि की भी मांग मानी गई है और भी कई अन्य छोटी-मोटी मांगे सफाई कर्मचारियों की स्वीकार की गई है जिससे सफाई कर्मचारियों में उत्साह है और सफाई कर्मचारियों ने इस दिन को ऐतिहासिक बताते हुए अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है और काम पर वापस लौट आए हैं हड़ताल कर रहे सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक, सीएमओ श्रीमती गीता माझी सहित जिला प्रशासन नगर प्रशासन के प्रति आभार जताया है और सफाई कर्मचारियों ने कहा है कि गुरुवार 15 जून 2023 की सुबह से शहर में सफाई की व्यवस्था ज्यों की त्यों दुरुस्त हो जाएगी और सभी कर्मचारी काम पर लौटेंगे सफाई कर्मचारियों की मांगों का निराकरण होते ही उनमें उत्साह देखा गया जहां सफाई कर्मचारियों का कहना है कि शहर में अब सफाई व्यवस्था ज्यों की त्यों पूर्व की भांति होगीऔर कहीं कोई भी दिक्कत सफाई के मामलों में नहीं रहेगी। वही नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने सफाई के इन बिगड़े हालातों को लेकर शहरवासियों से माफी भी मांगी है और खेद व्यक्त किया है और उन्होंने कहा है कि कर्मचारियों को बरगलाया जाता है और नगर पालिका को बदनाम करने की साजिश रची जाती है जिसके चलते इस प्रकार के हालात बन जाते हैं मेरा सदैव नगर वासियों के प्रति प्रयास रहता है कि किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानियां नगर वासियों को नगर पालिका की सुविधाओं और कार्यों से ना हों लेकिन कुछेक लोग ऐसे हालात पैदा कर देते हैं जिसके चलते नगर पालिका को बदनाम किया जाता है। नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक ने कहा है कि जो लोग इस प्रकार की कूट रचित रचनाएं रचते हैं यह जनता है ,सब जानती है, जिसका जवाब जनता आने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।