टीकमगढ़ । जिला फिशरमेन मछुआ कॉंग्रेस ने बुधवार 14 जून 2030 को एक साथ बिंदुओं का ज्ञापन युवक कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता एवं युवा नेता शाश्वत सिंह बुंदेला के नेतृत्व में जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल को भेजा है जिसमें जिला फिशरमैन मछुआ कांग्रेस ने अपनी 07 मांगों का उल्लेख करते हुए उन्हें निराकृत कराए जाने की मांग की है जिला जैसलमेर मछुआ कांग्रेस ने कहा है कि जाति को लेकर जारी आदेश दिनांक 01 जनवरी 2018 को संशोधित किया जाए। एवं पिछडा वर्ग सूचि क 12 पर दर्ज सभी जाति तथा उप नामो को हटाकर अनुसूचित जनजाति की सूचि क. 29 पर दर्ज माझी के साथ जोड़ा जाए। व माझी जाति प्रमाण-पत्र धारी लोगों के शिकायतो के आधार पर छानवीन समिति में लंबित सभी प्रकरणो समाप्त किए जाए। एवं मछली पालन नीति 2008-2009 मे सामिल कर दी गई गैर वंशानुगत मछुआ जातियों को यहा से हटाया जाए। व म.प्र. शासन द्वारा गत वर्ष प्रदेश में लागू किए गए पैसा एक्ट में प्रदेश के 89 आदिवासी विकासखंडो में जितने भी तालाव जलाशय है उन सभी में मछली पालन का अधिकार आदिवासी भाईयो को दे दिया गया है। इस पैसा एक्ट के बाद प्रदेश में आदिवासी विकासखंडों के तालाबों से अब वंशानुगत मछुआरे बेदखल हो गए है। अतः शासन द्वारा लागू पैसा एक्ट में संशोधन कर आदिवासी विकासखंडों के तालाबो जलाशयो में मछली पालन का काम वंशानुगत मछुआरों को ही वापस दिया जाना चाहिए। एवं नदी तालाब जलाशय से खुलने वाली जमीनों पर तरबूज खरबूज ककडी व साग सब्जी आदि लगाने के लिए इन जमीनो के 15 वर्षीय पट्टे दिये जाए। ज्ञात रहे कि सन् 1988 से तत्कालीन म प्र सरकार ने 15 वर्षीय अवधि के ऐसे पट्टे प्रदेश में इस समाज के हजारों लोगों को दिए भी थे जो शासन के राजस्व रिकार्ड में अनेको जिलों में दर्ज भी है। व नदियों से निकलने वाली रेत के पचास प्रतिशत पर माझी मछुआ समाज के आर्थिक शैक्षणिक और सामाजिक स्तर टंको ऊपर लाने के लिए दर्शित इन बिंदुओ को लागू कराया जाना न्यायसंगत होगा। इन तमाम मांगों को लेकर जिला फिशरमैन मछुआ कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा है और शीघ्र इन मांगों को निराकृत किए जाने की मांग की है इस मौके पर जिला फिशरमैन मछुआ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष महेश रैकवार सहित तुलसी रैकवार,काशीराम रैकवार,महेश रैकवार,गज्जू लखन रेकवार एवं जिला फिशरमैन मछुआ कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय नेता एवं युवा नेता शाश्वत सिंह बुंदेला के नेतृत्व में जिला फिशरमैन मछुआ कांग्रेस क ने 07 बिंदुओं का एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति एवं राज्यपाल श को भेजा है और मांगों को शीघ्र निराकृत किए जाने की मांग की है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

