टीकमगढ़। मध्यप्रदेष शासन के चिकित्सा शिक्षा एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत तथा पुनर्वास विभाग तथा टीकमगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री विषश्वास कैलाष सारंग 16 जून 2023 को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रभारी मंत्री श्री सारंग की अध्यक्षता में 16 जून को दोपहर एक बजे से संयुक्त जिला कार्यालय टीकमगढ़ के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की जायेगी।

