टीकमगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून की तैयारियों के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में जागरुक हों, लोग लाभ से सके इसके लिए आयुष मंत्री की मांशनुसार तथा कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन योग प्राणायाम, ध्यान की कार्यशाला आयोजित की जा रही हैं। इसीक्रम में 14 जून 2023 बुधवार के दिन जिला आयुष अधिकारी डाॅ. राजेन्द्र कुमार अहिरवार के मार्गदर्शन में ग्राम आहार , जतारा, दिगोड़ा, मोहनगढ़ ग्राम पंचायतों में आगनवाड़ी में आमजनमानस को जागरुक करने के लिए आयुष विभाग के चिकित्सकों, पैरामेडिक्स स्टॉफ द्वारा एवं जन अभियान परिषद के अधिकारियों एवं हार्टफुलनेस संस्थान के सदस्यों के संयुक्त तत्वाधान में प्रतिदिन योग प्राणायाम, ध्यान की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में योग प्राणायाम, ध्यान से होने वाले लाभ के प्रति जागरूक किया गया तथा संचालनालय आयुष विभाग मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदाय लिंक पर योग सहभागियों के रजिस्ट्रेशन किए जा रहे अब तक टीकमगढ़ एवं निवाड़ी 7200 व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

