टीकमगढ़। भूखों को भोजन कराना और प्यासे को पानी पिलाना यही सच्ची मानव सेवा और पूण्य – धर्म का काम सर्वोपरि माना गया है यह सदैव कर दिखाते हैं कांग्रेस के महामंत्री युवा नेता समाजसेवी कुंवर पार्थ सिंह जूदेव जहां 15 जून 2023 गुरुवार के दिन नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर उन्होंने सुबह से भोजन का स्टॉल लगाकर आते जाते राहगीरों और इस चौराहे पर खड़े होने वाले मजदूर भाइयों को भोजन वितरित किया मुख्य बात यह थी कि यह कार्य उन्होंने अपनी मां श्रीमति अर्चना विश्वजीत सिंह जूदेव को साथ लेकर किया और अर्चना सिंह जूदेव ने भी भोजन वितरित कराया और मां के साथ जो कार्य किए जाते हैं वह सदैव आगे जाते हैं जब इस संबंध में कुंवर पार्थ सिंह जूदेव से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि 15 जून को प्रतिवर्ष हमारा परिवार कैंची धाम बाबा नीम करोली के दरबार में जाता है जहां पर भव्य भंडारा प्रतिवर्ष किया जाता है हमारा परिवार इस वर्ष वहां नहीं पहुंच सका जिसको लेकर यह भोजन वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है और मजदूरों सहित आते जाते रहेगीरों को भोजन वितरित किया गया। इस मौके पर कुंवर पार्थ सिंह जूदेव सहित उनकी माता श्रीमती अर्चना सिंह जूदेव सरपंच ग्राम पंचायत महाराजपुरा एवं समाजसेवी व कुंवर पार्थ सिंह जूदेव के अन्य सहयोगी गण इस अवसर पर मौजूद रहे।