टीकमगढ़। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आदेश निर्देश अनुसार कॉन्ग्रेस नारी सम्मान योजना शुरू कर रही है जिसको लेकर इस योजना के आवेदन गांव-गांव और नगर नगर में पहुंचकर महिलाओं से भरवाए जा रहे हैं जिससे कि इस योजना का लाभ आगामी समय में महिलाओं को मिल सके इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों सहित नगर टीकमगढ़ में पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में कांग्रेसी गांव गांव पहुंच रहे हैं और नगर के वाडोॅं में पहुंचकर महिलाओं के नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन भरवा रहे हैं जहां 15 जून 2023 गुरुवार के दिन कांग्रेस टीकमगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 26 में पहुंची और महिलाओं के आवेदन भरवाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला वरिष्ठ एवं प्रदेश स्तरीय कांग्रेसी नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ इसरार मोहम्मद पार्षद अनीश खान सहित कांग्रेस युवा नेता अरविंद खटीक सहित तमाम कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

