टीकमगढ़। आगामी विधानसभा का चुनावी शंखनाद करने के लिए मध्यप्रदेश में अब आम आदमी पार्टी भी पूरी तरह से अपनी पूरी ताकत के साथ जुट गई है जिसको लेकर आगामी 25 जून 2023 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान एक महारैली का आयोजन करेंगे जिसमें मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिलों से भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचेंगे इसी तारतम्य में टीकमगढ़ जिले के आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी इस कार्यक्रम में जुट चुके हैं और रोजाना टीकमगढ़ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को गवालियर जाने के लिए आमंत्रण दे रहे हैं और आम आदमी पार्टी की रीति नीति से लोगों को अवगत करा कर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी की नींव मजबूत कर रहे हैं जहां 15 जून 2023 गुरुवार के दिन आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी टीकमगढ़ जिले के ग्राम आलमपुर ,कंचनपुरा में पहुंचे और लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में चल रही मोदी सरकार की तानाशाही के विरोध में आयोजित आम आदमी पार्टी की महारैली ग्वालियर में आयोजित होने जा रही है। इसी को लेकर मैं आप लोगों के बीच आया हूं और आप लोगों को गवालियर चलने का आमंत्रण दे रहा हूं इस मौके पर जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने लोगों को गवालियर जाने के आमंत्रण दिए और आम आदमी पार्टी की गतिविधियों से अवगत कराया इस दौरान जितेंद्र जैन क्रांतिकारी के साथ नितिन कुमार जैन ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़, सर्किल अध्यक्ष अनिल केवट हाकिम सिंह यादव, गोकुल विश्वकर्मा ,पार्टी के युवा नेता अभिनाश रजक आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रेस को यह तमाम जानकारी आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

