
बबलू निरापुरे आमला
आमला।।नवगठित लायन्स क्लब सार्थक आमला का शपथ ग्रहण समारोह रविवार,18 जून 2023 को सम्पन्न होने जा रहा है। आमला में सम्पन्न हो रहे इस गरिमा मय आयोजन के सबन्ध में जानकारी देते हुए लायन्स क्लब सार्थक आमला के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिल सोनी पटेल ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिस्ट्रिक गर्वनर MJF लायन डॉ. अजय गुप्ता, लायन ऊषा, उज्जैन प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट MJF लायन मनीष शाह पिपरिया, द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर MJF लायन प्रवीण विशिष्ट एवं साथी उज्जैन, रीजन चेयरपर्सन MJF लायन रेखा पटेल हरदा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गर्वनर MJF लायन परमजीतसिँह बग्गा, जोन चेयरपर्सन राजेंद्र सरोठिया, डिस्ट्रिक्ट जी एम टी कोआर्डिनेटर लायन राजेश सुखरमणी, लायन अशोक अग्रवाल, लायन जितेंद्र कपूर, लायन राजीव भार्गव, लायन रामप्रकाश गुगनानी, लायन एच. एस.रघुवंशी, लायन कंचन आहूजा उपस्थित रहेंगे,, कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन दुर्गेश नंदिनी उइके द्वारा एवं नए लायन साथियों की शपथ लायन राजेश सुखरमणि द्वारा सम्पन्न होगी! कार्यक्रम सादगीपूर्ण, सुरुचिपूर्ण व सेवा के संकल्प के साथ होगा, इसमें आमला ब्लॉक के 10 एवं 12 वीं कक्षा के उल्लेखनीय सफलता प्राप्त छात्र -छात्राओं का स्वागत, सम्मान भी किया जाएगा, नगर की पत्रकारिता से जुड़ी हस्तियों के साथ गणमान्य नागरिकों को इस कार्यक्रम में विशेष रूप से निमंत्रित किया गया है!लायन्स क्लब सार्थक आमला के अनिल सोनी पटेल अध्यक्ष, किशोर गुगनानी सचिव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कार्यक्रम की जानकारी दी कार्यक्रम 18 जून को प्रातः 10 बजे से दादा जी लान रतेड़ा रोड आमला में सम्पन्न होगा।
