
बबलू निरापुरे आमला
आमला में ट्रैफिक पुलिस की पदस्थापना ना होने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही है अभी कुछ दिन पहले थाने के नजदीक अस्पताल के सामने एक ट्रक से एक व्यक्ति कुचल गया था इसके पहले एक ट्रैक्टर से बालिका कुचल गई थी यदि थाना आमला के अपराध का आंकड़ा देखा जाए तो साल भर में 100 से अधिक अपराध एक्सीडेंट के दर्ज होते हैं आमला थाना में जो उपलब्ध पुलिस बल है उसमें वैसे ही स्टाफ की कमी है ऊपर से ट्रैफिक पुलिस न होने से ट्रैफिक यातायात बेलगाम होता जा रहा है बस स्टैंड से तहसील कार्यालय तक मेन मार्केट में लोग मनमाने तरीके से वाहन खड़े करके माल का लदान करते हैं कुछ लोग स्थाई रूप से अपनी कार पार्किंग कर देते हैं जिससे आए दिन ट्रैफिक जाम होता है लगातार शिकायत करने के बावजूद भी ना तो स्थानीय प्रशासन के पुलिस अधिकारी इस और ध्यान देने को तैयार है वकील राजेंद्र उपाध्याय ने जिला पुलिस अधीक्षक बैतुल एवं कलेक्टर बैतुल को ज्ञापन देकर आमला में ट्रैफिक पुलिस की पदस्थापना की मांग की है उन्होंने बताया कि 2 दिन पहले ट्रैफिक पुलिस के थाना प्रभारी आमला आए थे उन्होंने बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया और इस संबंध में शासन को अवगत कराने की बात कही है उल्लेखनीय है कि लगातार ट्रैफिक व्यवस्था के बदहाल होने के संबंध में श्री उपाध्याय द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही है लेकिन शासन की ओर से कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही शासन को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है पार्किंग व्यवस्था ना होना भी एक बड़ा कारण है कमिश्नर नर्मदापुरमके आदेश के पालन में अपर कलेक्टर बैतूल ने नगर पालिका परिषद को पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक तहसील कार्यालय नगर पालिका परिषद परियोजना कार्यालय सरकारी चिकित्सालय कहीं भी पार्किंग की व्यवस्था नहीं हो पाई है यह भी एक बड़ा कारण है ट्रैफिक जाम का बैतुल के वकील संजय मोखेडेने बताया वे जब भी कोर्ट के काम से आमला आते हैं मेन मार्केट में हमेशा जाम की स्थिति होती है इससे उन्हें कार्यालय पहुंचने में बहुत परेशानी होती है
