टीकमगढ़।13वी मिनी नेशनल सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता दिनांक 6 जून 2023 से 8 जून 2023 तक अनंतपुर आंध्र प्रदेश में आयोजित हुई थी जिसमे टीकमगढ़ के आशीष पाल रोशन साहू भूषण प्रकाश मिश्रा एवं कामना झा का चयन मध्य प्रदेश टीम में हुआ था मध्य प्रदेश बालक एवं बालिकाओं की टीम अनंतपुर में आयोजित सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक प्राप्त किया सॉफ्टबॉल कोच पी प्रसन्ना कुमार एवं साईं कोच देवेश चंदेल ने बताया की यह टीकमगढ़ जिले के लिए हर्ष की बात है
मध्य प्रदेश की बालिका टीम ने सेमीफाइनल में तेलंगाना को 1रन मुकाबले 7 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया मगर फाइनल में आंध्र प्रदेश टीम के साथ 1 रन के मुकाबले 0 रन से हार का सामना करना पड़ा बालक वर्ग में सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश टीम ने राजस्थान को 1 रन के मुकाबले 8 रनों से जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया मगर फाइनल में आंध्र प्रदेश बालक टीम के साथ शून्य के मुकाबले 1 रन से पराजय का सामना करना पड़ा और रजत पदक से संतुष्ट रहना पड़ा इस अवसर पर प्रियंक खरे एवं समस्त खिलाड़ियों ने बधाइयां दी एवम उज्जवल भविष्य की कामना की।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

