टीकमगढ़ । शाश्वत सिंह बुंदेला को युवक कांग्रेस में पुनः प्रदेश महासचिव बनाया गया है जिसको लेकर युवक कांग्रेस में हर्ष का माहौल है और तमाम कांग्रेसियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि शाश्वत सिंह बुंदेला पूर्व से ही इस पद का दायित्व निभा रहे थे जहां वह लंबे समय से कांग्रेस के लिए समर्पित भाव और कांग्रेस के लिए पूरी ताकत के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं लगातार उनकी मेहनत और लगन पार्टी के प्रति देखते हुए उन्हें पुनः युवक कांग्रेस में प्रदेश महासचिव की जिम्मेवारी सौंपी गई है।

