टीकमगढ़। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 16 जून 2023 शुक्रवार के दिन प्राचार्य इंद्रजीत जैन की अध्यक्षता में हार्टफुलनेस संस्था के द्वारा छात्र छात्राओं को अनुभव साझा किए गए और इस मौके पर हार्टफुलनेस संस्था की गीता शर्मा एवं सीमा पुरोहित द्वारा छात्र-छात्राओं को तमाम महत्वपूर्ण चीजें बताईं गईं एवं हार्टफुलनेस संस्था से जुड़े लाभ जो लोगों को मिलते हैं उनके बारे में छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया। इस अवसर पर हार्टफुलनेस संस्था द्वारा छात्र-छात्राओं को बताया गया कि आज के भागमभाग जीवन में व्यक्ति किस प्रकार से तनाव मुक्त जीवन जी सकता है इन तमाम तथ्यों पर करीब 40 मिनट ब्याख्यान दिया गया और छात्र-छात्राओं को इसके बारे में बताया गया इस मौके पर स्नातकोत्तर महाविद्यालय का तमाम स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे। प्रेस को यह तमाम जनकारी प्राचार्य इंद्रजीत जैन द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

