टीकमगढ़ । जिले की नगर परिषद कारी में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ियां सामने आईं हैं जहां आवास योजना की सूची में अपात्रों के नाम सामने आए हैं जिसको संज्ञान में लेकर कांग्रेस के जिला महामंत्री समाजसेवी कांग्रेसी युवा नेता पार्थ सिंह जूदेव ने इसका विरोध जताया है और अनेक कांग्रेसी पार्षदों के साथ इस गड़बड़ी को ठीक करने की मांग को लेकर शुक्रवार के दिन एक ज्ञापन नगर परिषद कारी के सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया को सौंपा है। और इस गड़बड़ियों में शीघ्र जांच की मांग की गई है इस मौके पर कांग्रेस जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव के साथ कांग्रेसी पार्षद व उनके अन्य सहयोगी गण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद कारी में प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधललियां सामने आने पर जनता जनार्दन की शिकायत को लेकर कुंवर पार्थ सिंह जूदेव ने जनता जनार्दन एवं कांग्रेसी पार्षदों के साथ मिलकर ज्ञापन नगर पालिका के मुख्य अधिकारी को सौंपा है और शीघ्र इसमें जांच किए जाने की मांग की गई है।

