नर्मदापुरम/ प्रदीप गुप्ता / होशंगाबाद (नर्मदापुरम) विधानसभा 137 के ग्रामीण ग्वाल बाबा वार्ड नंबर 22 इटारसी में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के वचन अनुसार नारी सम्मान योजना के वचन पत्र के फार्म पूर्व सरपंच राकेश चंदेले, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रकांत बहारे, जनपद सदस्य शिरीन प्रह्लाद आठनेरे, अशोक चौरे, अखिलेश पटेल चुन्ना द्वारा भराए गए। वचनों के अनुसार महिलाओ (नारी) को सम्मान स्वरूप 1500 ₹ प्रतिमाह दिए जायँगे, गैस सिलेंडर मात्र 500₹ में दिया जाएगा, साथ ही बिजली बिल पर 100 यूनिट के बिल माफ एवं 200 यूनिट बिल हाफ किये जायेंगे, यह वचन पत्र में प्रमुख हैं। वार्ड 22 ग्वाल बाबा इटारसी में नारी सम्मान योजना के वचन पत्र फॉर्म भरे गए जिसमें क्षेत्र की रहवासी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रातः 11 बजे से शाम 5 बजे तक हिस्सा लिया और अपना फॉर्म भरा ग्राम में कई वचन पत्र फार्म भरे गए। इस दौरान प्रमुख रुप से जिला संगठन मंत्री मधुसूदन यादव , चंद्रगोपाल मलैया, राजकुमार केलू उपाध्याय, अभिषेक पटेल, विनोद मालवीय, शिवजी पटेल, राजू चौरे सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

