टीकमगढ़। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली से श्री राजीव शर्मा आईएएस संयुक्त सचिव द्वारा आज जिला टीकमगढ़ में सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग टीकमगढ़ के अंतर्गत संचालित जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र का स्थलीय अवलोकन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व टीकमगढ़ श्री सी.पी. पटैल, श्री राजेश पाठक इंजीनियर पी.आई.यू. विशेष रूप से उपस्थित रहे।उपसंचालक सामाजिक न्याय के द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र मे दिव्यांगजनो के लिये चलाई जारी रही गतिविधियो के बारे में अवगत कराया। साथ ही जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में पदस्थ एवं कार्यरत विषय, विशेषज्ञयों यथा डाॅ. अभिषेक बुन्देला सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट, डाॅ. फरहा कुरेशी क्लीनिककल साॅइक्लोजिस्ट, श्री बाबू प्रसाद कुर्मी प्रोस्टेस्टि,आर्थोटिस्ट टेक्नीशियन, श्रीमति नीलेश सिंह ईयरमोल्ड टैक्नीशियन, श्री दिनेश कुमार पटेल मोबीलिटी इन्स्ट्रक्टर, श्रीमती ममता रैकवार मल्टीपर्पज रिहैबिलिटेशन, श्री शैलेन्द्र कुमार जैन विशेष शिक्षक, श्री अभिषेक खरे एडिमिन्स्टिेटिव आॅफिसर के द्वारा अपने-अपने कार्य दायित्व के बारे में अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित दिव्यांग बच्चे तथा उनके अभिभावकों द्वारा भी जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के द्वारा दी जा रही सेवाओं के बारे में भी अवगत कराया। भ्रमण के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में उपस्थित श्री घनश्याम रैकवार द्वारा मोटराईज्ड ट्राई साईकिल प्राप्त होने की उपयोगिता के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर कु0 निशा, संदीप, भूमि को ब्रेल किट उपलब्ध कराई गई। संयुक्त सचिव श्री शर्मा द्वारा संवेदना पार्क का भी भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की सुविधाओ का आंकलन कर निर्देश दिये गये कि भारत सरकार द्वारा बजट आवंटन प्राप्त होने पर और बेहतर सुविधाये दिव्यांगजनो को जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के स्तर से दिये जाने के प्रयास किये जायें। उन्होंने अभी तक की जा रही गतिवधियो के बारे में जानकारी लेने पर संतोष व्यक्त किया गया। साथ ही कलेक्टर श्री द्विवेदी के निर्देशन में जिले में दिव्यांगजनो के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लेने पर संयुक्त सचिव श्री शर्मा द्वारा जिला प्रशासन की तारीफ की गई।

