टीकमगढ़ । थाना बम्होरीकला अंतर्गत ग्राम ग्राम दिनऊ एवं ग्राम काकनपुरा में पुलिस द्वारा दिनांक 17.06.2023 को जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी द्वारा शिविर में आए जनसमूह से चर्चा करते हुए जनचेतना अंतर्गत बताया कि सभी लोग समान हैं, लोगों को जाति धर्म के आधार पर वैमनस्यता न रखकर आपस में मिल जुलकर रहना चाहिए तथा एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए । वर्तमान में हो रहे साइबर फ्रॉड जैसे अपराधों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचाव हेतु जागरूक किया , ट्रैफिक नियमों के बारे में भी जानकारी देते हुए एक्सीडेंट में घायल व्यक्तियों को सहायता देने के बारे में बताया गया। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभिमन्यु अभियान, मानव दुर्व्यापार के विरुद्ध अभियान के बारे में बताकर महिलाओं के सम्मान हेतु बताया गया तथा बच्चों एवं महिलाओं पर घटित होने वाले अपराधों तथा उनसे संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी गई, नशा मुक्ति अभियान के बारे में जानकारी देकर बताया कि लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए, नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताकर क्षेत्र में हो रहे नशे के अवैध कारोबार की जानकारी पुलिस को देने हेतु बताया गया। इसके अलावा आमजन से उनकी समस्याएं सुनी तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया । लोगों से क्षेत्र में हो रही अवैध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने तथा उस पर त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर थाना प्रभारी बम्होरीकला उप निरीक्षक श्रीमती रश्मि जैन एवं क्षेत्र के सरपंच तथा लगभग 300 की संख्या आमजन उपस्थित रहें।

