टीकमगढ़। आगामी 19 जून और 20 जून 2023 को टीकमगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की कमलनाथ संदेश यात्रा आ रही है दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला पूर्व मंत्री के नेतृत्व में यह यात्रा टीकमगढ़ विधानसभा में आएगी जहां इस यात्रा की तैयारियों को लेकर 17 जून 2023 शनिवार के दिन पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने समस्त कांग्रेसियों के साथ एक बैठक की और यात्रा की तैयारियों के बारे में जिम्मेवारियां भी सौंपी इस मौके पर बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ एवं प्रदेश स्तरीय नेता सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी सहित ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर इसरार मोहम्मद पार्षद ध्रुव यादव पार्षद अनीस अहमद युवा नेता अरविंद खटीक देवेंद्र नापित पार्षद हबीब राईन सहित भारी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे जहां पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कमलनाथ संदेश यात्रा की पूरी तैयारियों को लेकर यह बैठक ली और जिम्मेवारियां सौंपी। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ संदेश यात्रा 19 जून को टीकमगढ़ में आएगी जहां 5.30 नगर के स्थानीय गांधी चौराहे पर एक विशाल आमसभा आयोजित होगी वही 20 जून 2023 को यह कमलनाथ संदेश यात्रा बड़ागांव धसान नगर में 10.30 बजे एक विशाल आमसभा करेगी इन कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने कांग्रेसियों के साथ बैठक की और जिम्मेवारियां दीं। इस यात्रा का यह लक्ष्य है कि कमलनाथ का संदेश जन-जन तक पहुंचे और कांग्रेस की रीति नीति से लोग अवगत हो सकें।

