टीकमगढ़ । 17 जून 2023 शनिवार के दिन नगर के स्थानीय अंबेडकर तिराहा के आगे स्थित आम आदमी पार्टी के जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया यह प्रेस वार्ता आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी व पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने की इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता और प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी मौजूद रहे प्रेस वार्ता का आयोजन दोपहर करीब 01 बजे किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने कहा कि जब से मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी ने अपनी दस्तक दी है तभी से सभी राजनैतिक दलों में उथल-पुथल का माहौल है लेकिन खासकर सत्ता पक्ष भाजपा घबरा गई है, और सत्ता के मद में वह आम आदमी पार्टी के क्रियाकलापों को भी बाधित कर रही है। श्री जैन ने कहा कि आगामी 25 जून 2023 को ग्वालियर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की एक महारैली का आयोजन आम आदमी पार्टी द्वारा किया जाना था जिसकी स्वीकृति ग्वालियर के मेला ग्राउंड के लिए दी गई थी लेकिन सत्ता के मद में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की महारैली की स्वीकृति रद्द कराकर 24 जून 2023 को उसी मेला ग्राउंड पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम को तय कर दिया इससे प्रतीत होता है कि भाजपा सत्तापक्ष आम आदमी पार्टी से घबरा रही है लेकिन श्री जैन ने कहा कि इनके द्वारा बाधित करने के बाद भी आम आदमी पार्टी अपने क्रियाकलापों को नहीं रोकेगी और जन जन तक पहुंचेगी और सत्ता पक्ष के क्रियाकलापों को जनता के बीच उजागर कर आम आदमी पार्टी अपनी नींव को मजबूत करेगी श्री जैन ने कहा कि आगामी 01 जुलाई 2023 को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा महारैली के रूप में कार्यक्रम ग्वालियर के मेला ग्राउंड पर ही आयोजित किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने प्रेस वार्ता के दौरान सत्ता पक्ष भाजपा पर तमाम आरोप लगाए। प्रेस वार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष नितिन जैन हाकिम सिंह यादव अनिल केवट हमीद खान अविनाश रजक सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

