टीकमगढ़ । 18 जून 2023 रविवार को आम आदमी पार्टी विधानसभा के ग्राम हरपुरा, हीरानगर एवं कांटी में पहुंची और ग्वालियर में आगामी 01 जुलाई 2023 को होने वाली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की रैली के आमंत्रण पत्र लोगो को सम्मान सहित प्रदान किये। पंजाब से आए आम आदमी पार्टी के प्रभारी प्रोफेसर जीएस मुल्तानी एवं आदमी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी ने देश में चल रही मोदी सरकार की तानाशाही के विरोध में आयोजित आम आदमी पार्टी की महारैली हेतु ग्वालियर चलने के लिए आमंत्रण पत्र वितरण किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र जैन क्रांतिकारी नितिन कुमार जैन ब्लॉक अध्यक्ष टीकमगढ़, हामिद खान, सर्किल अध्यक्ष गोकुल कुशवाहा, अविनाश रजक पार्टी के युवा नेता आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रेस को यह तमाम जानकारी आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि चुनावी शंखनाद को लेकर आगामी 01 जुलाई 2023 को आम आदमी पार्टी की एक विशाल आम सभा और महारैली ग्वालियर के मेला ग्राउंड में आयोजित होगी जिसको लेकर टीकमगढ़ जिले के जिला अध्यक्ष जितेंद्र जैन क्रांतिकारी और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी टीकमगढ़ विधानसभा एवं निवाड़ी विधानसभा के गांव गांव मे पहुंचकर लोगों को इस महारैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र दे रहे हैं और आम आदमी पार्टी की रीति नीति बताकर आम आदमी पार्टी की नींव आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत कर रहे हैं।

