टीकमगढ़ । दिनांक 18.06.2023 कोनगर के फोर्ट व्यू होटल में किसान कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक एवं हल पूजन किया गया। जिसमे पीसीसी डेलीगेट एवं किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंहजू देव के नेतृत्व में एवं किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष विभोर पाण्डेय की अध्यक्षता में बड़ागांव ब्लॉक अध्यक्ष भागीरथ लोधी को नियुक्त किया गया एवं मुन्ना मिश्रा को बल्देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया। वरिष्ठ अतिथि के रूप में शहर अध्यक्ष भगतराम यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र आद्वर्यु, पूर्व विधायक अजय यादव, अल्पसंख्यक अध्यक्ष खलील अहमद, सुधीर बजाज, प्रणव गुड्डू जायसवाल, संजू यादव, नवाब खान, आरआर बंसल, स्वतंत्र यादव, नीरज यादव, रूपेश राय, डीपी राय, गौरव सिरवैया और बैठक के अंत में युवा नेता जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव ने सभी का आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि होटल फोर्ट व्यू में रविवार के दिन जिला किसान कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें जिले भर से किसान कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए इस कार्यक्रम में सबसे पहले हल हारिणी अमावस्या के अवसर पर मंत्रोचार और विधि विधान से हल पूजन किया गया उसके पश्चात कांग्रेस के उपस्थित मंचासीन वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने अपने वक्तव्य दिए और कांग्रेस की एकजुटता की बात कही और भाजपा पर तमाम आरोप लगाते हुए कहा गया कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और कहा गया कि भाजपा जो कहती है वह करती नहीं है भाजपा लोगों के साथ छलावा कर रही है इस मौके पर जिला किसान कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

