टीकमगढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण टीकमगढ़ द्वारा यौन उत्पीडन की जागरूकता के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अथिति सहायक संचालक महिला बाल विकास अधिकारी ने खिलाड़ियों को यौन उत्पीडन, पोक्सो एक्ट तथा खिलाड़ियों को गुड टच और बेड टच के बारे में जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया। इस कार्यक्रम का संचालन साई टीकमगढ़ केन्द्र प्रभारी देवेश चंदेल ने किया। इस अवसर पर हॉकी कोच कृतिका चंद्रा, प्रिंस कुमार सेन, प्रियांक खरे सहित खिलाड़ी उपस्थित रहे।

