टीकमगढ़। सोमवार के दिन गरौठा के पूर्व विधायक एवं सपा नेता दीप नारायण यादव टीकमगढ़ आए जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह गर्मजोशी से स्वागत किया और कुंडेश्वर रोड पर स्थित एक पैलेस में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस मौके पर सपा नेता एवं पूर्व विधायक दीप नारायण यादव भगवान भोलेनाथ के चरणों में कुंडेश्वर पहुंचे और वहां उन्होंने दर्शन पूजन कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया इस अवसर पर सपा नेता दीप नारायण यादव के साथ भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेता संजय शीलू यादव ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर दीप नारायण यादव टीकमगढ़ आए और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगे की रणनीति बनाई गई। सपा नेता एवं पूर्व विधायक दीप नारायण यादव के टीकमगढ़ आगमन से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में हलचल दिखाई दी जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में एक अलग ही जोश देखने को मिला मिला इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सपा नेता एवं पूर्व विधायक दीपनारायण यादव का जगह-जगह बडे़ ही गर्मजोशी से उनका स्वागत किया हालाकि दीप नारायण यादव के टीकमगढ़ आने से लोगों में जगह-जगह आगामी चुनाव को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

