टीकमगढ़। 20 जून 2023 मंगलवार के दिन आउट सोर्स अस्थाई कर्मचारी संस्था कॉन्ग्रेस संघ के प्रदेश अध्यक्ष वासुदेव शर्मा टीकमगढ़ आए जहां उन्होंने स्थानीय सर्किट हाउस में आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ एक बैठक की और उन्हें राह दिखाई। दोपहर करीब 1 बजे से श्री शर्मा ने इन कर्मचारियों के साथ बैठक की जहां जिले भर के अनेक विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को शासन द्वारा बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है और उन्हें विभागों से निकाला जा रहा है इसी समस्या को लेकर इस संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने इन कर्मचारियों के साथ बैठक कर उन्हें शासन प्रशासन के साथ लड़ाई लड़ने और इन कर्मचारियों को उनके हकों के लिए आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया। इस अवसर पर जिले के स्वास्थ्य विभाग बिजली विभाग सहित अन्य विभागों के आउटसोर्स कर्मचारी इस बैठक में शामिल रहे जहां सैकड़ों की संख्या में इन कर्मचारियों को शासन प्रशासन द्वारा निकाला जा रहा है इसी समस्या और मुद्दे को लेकर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ने टीकमगढ़ में यह बैठक की और इन कर्मचारियों की समस्या से निपटने के लिए उपाय बताए। प्रेस से बातचीत करने के दौरान श्री शर्मा ने बताया कि आगामी 25 जून 2023 को आउटसोर्स कर्मचारियों का एक महाकुंभ भोपाल में आयोजित किया जा रहा है जहां हजारों की संख्या में प्रदे शभर के आउटसोर्स कर्मचारी एकत्रित होंगे इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मुख्य अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगे श्री शर्मा ने कहा कि इस दौरान सरकार की इस आउट सोर्स नीति को समाप्त करने एवं आउटसोर्स कर्मचारियों का उन्हीं विभागों में संविलियन करने जैसी अनेक मांगों को लेकर इस महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। जहां श्री शर्मा ने इन कर्मचारियों से 25 जून को भोपाल में पहुंचने की बात भी कही है।