टीकमगढ़ । आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए म.प्र. पिछ़डा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव के नेतृत्व में कमलनाथ संदेश यात्रा सत्ता परिर्वतन के उद्देश्य से 10 जिलों की 22 विधानसभाओं से गुजरती हुई दिनांक 19.06.2023 को टीकमगढ़ विधानसभा पहुंचीा उक्त यात्रा की पूर्व तैयारी म.प्र. शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री यादवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पहले ही की जा चुकी थी। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिला अध्यक्ष हीरालाल कुशवाहा, ब्लॉक अध्यक्ष रामकुमार यादव, एवं सुरेन्द्र यादव पहाड़ी तिलवारन की देखरेख में सम्पन्न हुआ। सायं 06 बजे जैसे ही कमलनाथ संदेश यात्रा टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम हीरानगर वावरी में पहुँची वहां स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं अन्य समस्त वर्ग के व्यक्तियों ने यादवेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री, अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक अध्यक्ष नगर पालिका टीकमगढ़ , सूर्यप्रकाश मिश्रा पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत टीकमगढ़ के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अनंतपुरा में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं जनमानस एवं ओ.बी.सी. कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत कर श्री दामोदर से कहा कि पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह ही टीकमगढ़ जिले एवं टीकमगढ़ विधानसभा में कांग्रेस को जिंदा रखे हैं क्योंकि वह हर कांग्रेस कार्यकर्ता एवं हर वर्ग के व्यक्तियों के साथ हर -सुख-दुख में साथ खड़े रहते है। और हरसंभव मदद करते है। यहां से सेकड़ों की संख्या में ओ.बी.सी. नवयुवको ने बाईक रैली निकालकर यात्रा में नया जोश भर दिया। स्थानीय गांधी चौराहे पर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं कमलनाथ संदेश यात्रा के संयोजक दामोदर सिंह यादव द्वारा एक विशाल आमसभा को संबोधित करते हुए कहा गया कि आम जनमानस को जितना अधिक मान सम्मान कांग्रेस शासन के 15 माह की सरकार में मिला उतना कभी किसी अन्य शासन में नहीं मिला। कमलनाथ सरकार ने 100 युनिट तक बिजली बिल माफ,200 यूनिट तक का बिल हाफ कन्यादान योजना की राशि बढ़ाकर 51000 हजार रूपये की, सामाजिक वृद्धा पेंशन की राशि बढ़ाकर 600 की, 27 लाख किसानों का 11500 करोड़ का कर्जा माफ किया। आमजनता भाजपा शिवराज सरकार के झूठे वादो से अब ऊब गई है। महगांई की मार से मध्यम वर्ग व गरीब वर्ग की हालत खराब हो गई है। सभा को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह द्वारा कहा गया कि ओ.बी.सी. वर्ग की बच्चियों पर टीकमगढ़ जिले में हो रहे अत्याचार,बलात्कार के मामले लगातार बढ़ रहे है। रोज कमाकर खाने वाले ओ.बी.सी. वर्ग के नौजबान स्थानीय विधायक व शासन प्रशासन के अनैतिक दबाव के कारण अपना स्वयं का कोई काम धंधा नहीं कर पा रहे है। बिना कमीशन लिये किसी भी विभाग में कोई काम नहीं हो रहे है। स्थानीय ओ.बी.सी. वर्ग को प्रशासन द्वारा कुचला जा रहा है। आमसभा में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू , डॉ.इसरार माेहम्मद ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी टीकमगढ़ , लक्ष्मण रैकवार, अभय रिंकू भदौरा,प्रवक्ता देवेन्द्र नापित, महामंत्री अरबिंद खटीक, हबीब राईन पार्षद, अनीस खांन पार्षद, रामकुमार यादव पार्षद , ध्रुव यादव, अरबिंद रजक, फरीद खांन, समस्त पार्षदगण, मानसिंह यादव, तुलाराम लोधी ब्लॉक अध्यक्ष मवई सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ——की गई प्रेस वार्ता—— इसी यात्रा के दौरान दिनांक 20.06.2023 को स्थानीय सर्किट हाऊस टीकमगढ़ में 11 बजे दामोदर सिंह यादव, पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह नवीन साहू , किरन अहिरवार, सूर्यप्रकाश मिश्रा , द्वारा एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया गया। जिसमें सभी ने आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की बात दोहराई एवं कमलनाथ को पुन: मुख्यमंत्री बनाने की बात कहीं। उक्त यात्रा यादवेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन एवं दामोदर सिंह यादव के नेतृत्व में टीकमगढ़ विधानसभा के ग्राम माडूमर,पठा, गुदनवारा,समर्रा, अजनौर, ग्रामों में होती हुयी बडागांव धसान पहुँची जहां एक आमसभा को संबोंधित किया जहां विशाल जन समूह द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया स्थानीय कांग्रेस नेता बहादुर लोधी ब्लॉक अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस बडागांव पुष्पेन्द्र यादव अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बडागांव धसान, रवि लोधी लार मण्डलम अध्यक्ष , रघुवीर यादव जनपद सदस्य, गगन फणीन्द्र पार्षद, अजीज खांन पार्षद, प्रसून क्षत्रिय,आलेख नामदेव,आर.डी.पाठक, नारायन दास यादव मण्डलम अध्यक्ष , महेश रैकवार, सहित हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभा का भव्य स्वागत कर भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेकने का संकल्प किया। इसके बाद यात्रा छतरपुर जिले में प्रवेश कर गई।