टीकमगढ़ । कमलनाथ की कमलनाथ संदेश यात्रा के संयोजक दामोदर सिंह यादव की अध्यक्षता में 19 जून 2023 सोमवार की शाम टीकमगढ़ में यात्रा का प्रवेश हुआ जहां यात्रा का टीकमगढ़ के सिंधी धर्मशाला तिराहा पर भव्य स्वागत पीसीसी डेलीगेट एवं प्रदेश किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव, युवा नेता जिला महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव, संगठन मंत्री अनिल बड़कुल ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम जायसवाल, पूर्व विधायक अजय यादव, वरिष्ठ नेता सुधीर बजाज, युवा नेता संजू यादव के द्वारा संदेश यात्रा की आरती उतार कर पुष्प वर्षा कर किया गया। तत्पश्चात कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में केक काटकर जन्मदिन मनाया और उनके उज्ज्वल भविष्य एवं लंबी आयु की कामना की गई। उल्लेखनीय है कि कमलनाथ संदेश यात्रा का नगर के सिंधी धर्मशाला तिराहे पर भव्य स्वागत किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव एवं कांग्रेस के महामंत्री पार्थ सिंह जूदेव व अन्य कांग्रेसियों के द्वारा किया गया और इसी दौरान राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर केक भी काटा गया और उनकी लंबी आयु की कामना की गई।

