टीकमगढ़ । कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी ने नवम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय नजरबाग प्रांगण में आयोजित जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर स्थानीय नजरबाग प्रांगण में सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, विवेक चतुर्वेदी, कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी, एसपी रोहित कशवानी ने जनप्रतिनिधियों,

अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्यजनों तथा छात्र-छात्रों ने सामूहिक रूप से योग किया। इस अवसर पर एएसपी सीताराम ससत्या, एसडीएम टीकमगढ़ सीपी पटेल, संयुक्त कलेक्टर संजय जैन, डीएसपी प्रिया सिंधी, सीएमएचओ डॉ पीके माहौर, जिला शिक्षा अधिकारी शक्ति खरे सहित संबंधित अधिकारीगण, गणमान्यजन, शिक्षक तथा छात्र-छात्राएं उपस्थितरहै। उल्लेखनीय है कि 21 जून 2023 बुधवार के दिन नवम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के स्थानीय नजरबाग प्रांगण में सुबह से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला कलेक्टर सुभाष कुमार द्विवेदी सहित जिले के आला अधिकारी व जनप्रतिनिधि एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।