खरगापुर/पलेरा रोड खरगापुर भाजपा कार्यालय में प्रधानमंत्री का ९ वर्ष सफलतम कार्यकाल रहा है। इस कार्यकाल में उन्होंने कांतिकारी परिवर्तन किए और अपना हर पल देश को महाशक्ति बनाने के लिए समर्पित कर दिया है। आज पूरी दुनिया कह रही है 21 वीं सदी भारत की सदी है। इसके चार वर्षो में खरगापुर विधानसभा में डेढ सौ करोड़ के विकास कार्य किए गए है। यह बात खरगापुर विधायक राहुल सिंह लोधी ने प्रेसवार्ता के दौरान कही है।
खरगापुर विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले ९ वर्षों में अपना परिवार अपना विकास की नीति को दरकिनार करते हुए सबका साथ सबका विकास की नई इबारत लिखी है। प्रधानमंत्री आवास योजना, शुद्ध पेयजल के लिए नल जल योजना, जन धन बैंक खाते खोलना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, पीएम किसान सम्मान निधि से लाभ दिया गया है। स्वास्थ्य रक्षा के लिए आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री ने गरीब कल्याण, अन्न योजना का लाभ दिया गया। भारत के मुकुट कश्मीर को धारा 370 से मुक्ति दिलाई। तीन तलाक की कुप्रथा को समाप्त किया। आतंकवाद को मुंहतोड़ जबाव देते हुए सर्जिकल स्ट्राइक किया। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने निर्भीक विदेश नीति के माध्यम से दुनिया में भारत की ताकत लोहा मनवाया है।
विधायक ने कहा कि शिवराज सरकार की नीतियों एवं उपलब्धियों को गिनाया। जिसमें मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के माध्यम से नारी सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना, मुख्यमंत्री भू अधिकार योजना, संबल योजना का सफ ल क्रियान्वयन किया है।
खरगापुर में डेढ सौ करोड के विकास कार्य
प्रेसवार्ता में कहा कि खरगापुर विधानसभा में डेढ सौ करोड़ के विकास कराए जा रहे है। पलेरा में आइटीआई कॉलेज, स्टेडियम, सीएम राइज विद्यालय, खरगापुर में अस्पताल, सीएम राइज विद्यालय, मुख्य सडक़ से रेलवे स्टेशन तक सीसी रोड, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, उपस्वास्थ्य केंद्र,बल्देवगढ़ में डिग्री कॉलेज, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय, मंडी की दुकानें और बल्देवगढ़ बायपास रोड की स्वीकृति १८ करोड़ में निर्माण करने की मिल गई है। दो दिनों बाद टेंडर लगाए जाएंगे।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

